संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या

  • संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या
  • सुरसा थाना क्षेत्र के रामपुर गाँव का मामला
  • कुछ दिन पहले दिल्ली से आया था युवक

हरदोई– सुरसा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में संदिग्ध अवस्था मे फांसी के फंंदे पर एक युवक का शव लटकता मिला।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।युवक कुछ दिन पहले ही दिल्ली से वापस आया था।
       रामपुर निवासी सोनू पुत्र परुशराम का शव बीती रात घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया।शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।वह दो भाइयों में छोटा था बडा भाई अमित है। सोनू हाल ही में दिल्ली से वापस आया था घटनाआ के कारणों का अभी पता नही चल सका है।