मामला कोतवाली देहात के ग्राम नीर का है।गांव निवासी लाखन बुधवार की देर शाम को गांव के किनारे बनी कच्ची दीवार के पास आग ताप रहा था। वहीं पास में अन्य कई लोग भी आग ताप रहे थे।लोगों के मुताबिक उसी समय अचानक दीवार गिर गई।जिसके मलबे में लाखन की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंगा व सीटू घायल हो गए। जिनका इलाज चल रहा है।वहीं लाखन की मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया है।