फर्जी सिपाही बनकर लोगों को ठगने वाला गिरफ्तार

लोगों को खुद को सिपाही बताकर बनाता था ठगी का शिकार, एक महिला से भी शादी का झांसा देकर ठगे 30 हजार

  • महिलाओं से झगड़ने के दौरान चौकी इंचार्ज सेमरा ने किया गिरफ्तार
  • फर्जी कार्ड,वर्दी आदि हुई बरामद
  • लूट की घटना को भी फर्जी सिपाही ने स्वीकारा,
  • 3 हजार की नगदी बरामद

                 हरदोई- सुरसा थाना क्षेत्र की सेमरा चौकी के प्रभारी ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जो लोगों को सिपाही बनकर ठगी करता था। पुलिस का कहना है कि युवक ने पूछताछ के दौरान शहर कोतवाली में हुई लूट की घटना को स्वीकार किया है और लूट कर ले जाये गए रुपयों में 3 हजार बरामद कराए है।
             सुरसा थाना क्षेत्र की सेमरा चौकी के इंचार्ज राजेश कुमार सिंह को सूचना मिली कि मंझिला गांव में एक सिपाही कुछ महिलाओं के साथ झगड़ रहा है। इस जानकारी पर जब पुलिस मंझिला पहुंची तो एक युवक वर्दी पहने दिखा। उसको और दोनों महिलाओं को थाने लाया गया और पूछताछ की गई तो पता चला कि यह युवक सिपाही नही बल्कि फर्जी सिपाही बनकर ठगी करता है।
               पुलिस को बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर की रहने वाली सुमन देवी पत्नी छत्रपाल ने बताया कि यह युवक उससे पुलिस कर्मी बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपये ठग चुका है और अब न नौकरी दिला पाया है और न ही पैसे दे रहा है। वही मंझिला की रहने वाली सुचिता पत्नी कालीचरण से भी 30 हजार की ठगी कर चुका था। पुलिस को यह वर्दी में मिला था।
       इसके पास से मिला पहचान पत्र भी फर्जी निकला। पूछताछ के दौरान इसने अपना नाम विमलेश पुत्र गैलू निवासी नयागांव मजरा मझिगवां कोतवाली बेनीगंज बताया। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि पूछताछ के दौरान इसी फर्जी सिपाही ने 28 फरवरी को शहर कोतवाली क्षेत्र में हुई 35 हजार की लूट की घटना को स्वीकार किया और उसके पास से लूट कर ले जाये गए 3 हजार रुपये भी बरामद किए गए। पुलिस ने युवक को जेल भेजा है।