रामू बाजपेयी
===================================
कुरसेली(हरदोई)-बुधवार को प्राथमिक विद्यालय कुरसेली में नि:शुल्क ड्रेस वितरण किआ गया ।
ड्रेस वितरण के मौके पर एस एम सी अध्यक्ष ने बच्चो से पाठय पुस्तक की कविता सुनी और बच्चो को पुरस्कृत भी किया।
बच्चो के चेहरे पुरुष्कार पाकर खिल उठे।
अध्यक्ष ने स्कूल मे बने एम डी एम को देखा तथा बच्चो से फल व दूध वितरण की जानकारी ली।
समायोजित शिक्षक शैलेन्द्र त्रिवेदी ने उपस्थित सभी लोगो को पॉलीथिन से होने बाले नुकसान की जानकारी के साथ- साथ पाँलीथिन रोकने की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर
प्रधानाध्यापक अनुराग अवस्थी ने अभिभावको से बच्चो की उपस्थित में सहयोग बनाये रखनेे को कहा तथा जून माह में बिना बाउन्ड्री बाल के लगे पौधो के संरक्षण में सहयोग करने बाले लोगो की तारीफ करते हुए सभी ऊपस्थित लोगो का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर शिक्षक गिरीश चन्द्र, सत्यपाल,,दीनदयाल,रधुबीर,
मनोज ,जन्डैल,रिषीपाल रामदेवी,सुनीता,तारा आदि लोग मौजूद रहे।