नेहरू युवा केंद्र, हरदोई के तत्वावधान में ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित

इंडियन वाइस ~24 बिलग्राम से शिव यादव


नेहरू युवा केंद्र, हरदोई के तत्वावधान में ब्लाक स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन ललौली तिराहा स्थित रामसहाय इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ जिसमें उपस्थित युवाओं को प्रशिक्षक डाक्टर अकील अहमद , शशि, पवन कुमार व मोहिनी त्रिपाठी द्वारा भारत के विकास के क्षेत्रों की जानकारी प्रदान की गई जिसमें स्वच्छ भारत अभियान, योग और महिला सुरक्षा आदि विषयों पर विशेष बल दिया गया । इस दौरान मुन्ना, रजनीश, शुभम, सम्राट, विराट व योगेन्द्र आदि उपस्थित रहे।