युवक की झोंपडी गिरने से मौत

हरियावां– थाना के मुरवा गांव में शुक्रवार की रात में गांव के बाहर तालाब के किनारे झोपडी बनाकर रह रहे युवक भगवानदीन उम्र 48 पुत्र गिरधारी की झोपडी गिरने से नीचे दब कर मौत हो गई।मृतक के बड़े पुत्र राकेश जब तालाब पर गय।तो झोपडी गिरी देखकर पास पहुचे । जब पिता को देखा की बह झोपडी के नीचे दबे पड़े है।आनन फानन में गांव से कुछ लोगो को बुलाया।झोपडी को हटाया ।लेकिन भगवानदीन मृत हो चुके थे।राकेश ने बताया की भगवानदीन लगभग दो साल से गांव के बाहर इस तालाब में मछली पालन किये थे।जिससे बह अपनी रोजी रोटी चलाते थे।इस तालाब पर झोपडी को बनाकर मछली की देखभाल करते रहते थे।गांव में सभी से मोलजोल भी रखतें है।जिसकी सुचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने गांव में जाकर जाँच की  ।गांव व ग्राम प्रधान सतीश ने आग्रह किया किया ।कि शव का पी ऍम न कराया जाये।मृतक के परिवार की माली हालत खराब  है। मृतक की पत्नी रज्जो को कैंसर से पीड़ित हे जिनका दो बार ऑपरेशन कराया जा चूका है।मृतक के तीन लड़के है।राकेश उम्र।35 ,धर्मेंद उम्र 30 ,सोनू 28 है।