गुरुवार को बिलग्राम में हुए तीन भीषण सड़क हादसों में दम्पति समेत तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि छह लोग घायल हो गए।घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।जबकि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
गुरुवार का दिन बिलग्राम में हादसों का दिन रहा।यहाँ तीन हादसे हुए।पहला हादसा बिलग्राम के ग्राम जफरपुर मढिया में हुआ।यहां सड़क किनारे पड़ी झोपड़ी पर एक ट्रक पलट गया जिसमें सो रहे चंद्रपाल 60 पुत्र रामपाल और उसकी पत्नी रामप्यारी 60 वर्ष की दबकर मौत हो गयी।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दूसरी घटना बिलग्राम के हरदोई रोड पर हुई।यहां पैदल जा रही अनीता 30 पत्नी शिवकुमार निवासी जरौली शेरपुर को ट्रैक्टर ट्राली ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें अनीता की मौके पर ही मौत हो गई और पुत्र मोदी व शिव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको इलाज के लिए सीएचसी बिलग्राम पहुँचाया गया।तीसरी घटना बिलग्राम के जरौली शेरपुर पुलिया के पास बाइक फिसलने से 4 लोग घायल हुए जिसमें सीमा पत्नी नजिम नाजिम खान पुत्र नाजिर को भी काफी चोटें आई हैं जिसेे बिलग्राम सीएचसी पहुचाया गया जहाँ उनका उपचार चल रहा है।