टड़ियावां/हरदोई – थाना क्षेत्र के चौकी गोपामऊ अन्तर्गत तन्दौर तिराहा निवासी तारादेवी पत्नी रामदयाल का आरोप है कि पड़ोसी रामकुमार पुत्र शीतला, कमलेश,विमलेश,विरजेश पुत्रगण रामकुमार आदि के साथ बच्चों को लेकर शुक्रवार को वाद विवाद हो गया था।जिसकी शिकायत पुलिस चौकी पर की गई।शनिवार को पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटना की तफ्तीश की।पुलिस के पहुँचने पर आरोपी भाग गए।पुलिस के जाने के बाद आरोपियों ने पीड़ित के घर पर हमला कर दिया।पीड़िता के पोते रामजी के अनुसार आरोपियों ने अन्य परिवार के साथ घर मे घुसकर लाठी डंडो व चाकू से हमला कर दिया।जिसमें उसकी बहन रोली 12 के चेहरे में चाकू लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गई।वहीं बचाव करने पर उसकी दादी को बुरी तरह पीटा जिससे वह बेहोश हो गईं।छोटा भाई करन भी घायल हो गया।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध तहरीर लेते हुए।घायलों को सी एच सी भेजा।जहाँ से हालत गम्भीर देखते हुए बगैर प्राथमिक उपचार घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।