बेनीगंज में रात भर जागे चोर कई जगह चोरी

             हरदोई- बेनीगंज में इन दिनों कोतवाली क्षेत्र  में कुछ अज्ञात चोरों का आतंक होने से लोग बेहद परेशान हैं।शनिवार की बीती रात इंडस कंपनी के टावर की बैटरियों को घात लगाकर चोरी करने का मामला प्रकाश में आया ।
              एक घटना ग्राम कल्यानमल के समीप लगे इंडस कंपनी के टावर से इक्कीस बैट्रियों की चोरी की है।ओरियन सेक्युरिटी के एरिया कमांडर हरीश कुमार चौबे ने बताया कि यहाँ के टावर के संचालन हेतु कुल 24 बैट्रियां लगाईं गई थी, उसमें से इक्कीस बैट्रियां आज की बीती रात कुछ अज्ञात चोर खोल ले गये हैं।एरिया कमाण्डर ने बताया कि इससे पूर्व भी इस टावर पर इस प्रकार की घटना घट चुकी है।एरिया कमाण्डर ने आज इसकी स्थानीय कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।वहीं पर आज की बीती रात कुछ अज्ञात चोर ग्राम हरीपुर, मजरे मुठिया निवासी कौशल किशोर पुत्र छबीले पासी के मकान के पीछे की दीवार में सेंध मारी कर मय नगदी सहित लगभग एक लाख का सोने व चाँदी का सामान लेकर चंपत हो गए हैं।पीड़ित ने इसका लिखित शिकायती पत्र स्थानीय थाने को दिया है।