टैंकर में पेट्रोल के रिसाव से हड़कंप 

             हरदोई- कटरा-बिल्हौर हाईवे मार्ग पर रविवार को कानपुर से बरेली जा रहा रिलायंस कंपनी के एक टैंकर से पेट्रोल का रिसाव होने लगा। जिस पर हड़कंप मच गया। चालक की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची।  किसी दुर्घटना की आशंका को लेकर मौके पर फायर सर्विस की गाड़ी बुलाई गई।
            थाना क्षेत्र के कटरा बिल्हौर हाईवे मार्ग पर रविवार को पेट्रोल से भरा एक टैंकर कानपुर से बरेली जा रहा था।हाईवे मार्ग पर एक ढाबे पर जलपान करने के बाद चालक परिचालक ने टैंकर में पेट्रोल का रिसाव होते देखा तो डायल 100 पुलिस को सूचना दी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना की आशंका से निपटने के लिए फायर सर्विस की गाड़ी बुलाकर ट्रक को हाइवे के किनारे स्थित धर्म कांटे पर खड़ा करा दिया। मौके पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी।थाने के एस आई देवेंद्र सिंह ने बताया की मामले की सूचना रिलायंस कंपनी के अधिकारियों को दी गई। जिस पर कानपुर से दूसरा टेंकर मंगाया गया है।