बर्तन धोने से छात्रा ने किया मना तो शिक्षिका ने पीटा, छात्रा हुई बेहोश 

स्कूल में वार्डन व शिक्षिकाओं के बीच मतभेद की बात आ रही सामने, विभागीय अधिकारियों ने कहा जांच के बाद तथ्यों के आधार पर होगी कार्यवाई

-विरोध में सभी छात्राओं ने एकजुट होकर किया हंगामा
-बेहोश छात्रा को सीएचसी पर कराया गया भर्ती
-सूचना पाकर पुलिस,शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचे मौके पर
-कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका पिहानी का मामला

                हरदोई- पिहानी कोतवाली क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में उस समय हंगामा हो गया जब एक छात्रा बेहोश हो गयी जिसके बाद बालिकाओं ने हंगामा काटा।सूचना पाकर कोतवाल श्यामबाबू शुक्ल बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रा को इलाज के लिए सीएचसी भिजवाया।शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मामले में जांच कर बयान दर्ज किए है और तथ्यों के आधार पर कार्यवाई की बात कह रहे है।छात्रा का आरोप है कि शिक्षिका उससे काम कराते हुए बर्तन धुलवाती है और जब उसने मना किया तो पीट दिया।हालांकि स्कूल में शिक्षिका व वार्डेन के बीच मतभेद की बात भी सामने आ रही है जिसमे अधिकारी जांच की बात कह रहे है।
             हरदोई के पिहानी कस्बा में बस स्टैंड के पास स्थित कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में एक छात्रा बेहोश हो गई।जिसे पिहानी सीएचसी पर भर्ती कराया गया। वही विद्यालय की छात्राओं ने शिक्षिका पर बर्तन धुलवाने घरेलू निजी काम करवाने शिक्षक की पिटाई से बेहोश होने का आरोप लगाकर हंगामा काटा। घटना की सूचना मिलते ही बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच करने पहुंचे।
           कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में छात्रा सालिया का आरोप है विद्यालय के शिक्षिका ऋषि श्रीवास्तव उससे अपने निजी बर्तन भूलने के लिए कहा लेकिन सानिया ने बर्तन धुलने से मना कर दिया।इस पर सालिया का आरोप है कि खफा शिक्षिका ने उसके सर पर थाली मार दी जिससे वह बेहोश हो गई इस बात की जानकारी अन्य छात्राओं को हुई, तो सभी छात्राएं एकजुट होकर हंगामा काटने लगी। यही नहीं छात्रों ने कहा कि जब तक खंड शिक्षा अधिकारी आकर के उनकी पूरी समस्या नहीं सुनेंगे तब तक उनका हंगामा जारी रहेगा। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी व व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। वही शिक्षिका ऋषि श्रीवास्तव का कहना है कि उन्हें साजिशन फंसाया जा रहा है। उन्होंने किसी से न तो बर्तन धुलने को कहा है न तो उन्होंने पिटाई की है।
           हालांकि फिलहाल शिक्षा विभाग के अधिकारी भी अभी पूरी तरह से कुछ कह पाने से बच रहे हैं लेकिन जानकारी के अनुसार स्कूल में शिक्षिका व वार्डेन के बीच मतभेद की बातें भी सामने आ गयी है और इसमें बीच मे छात्राओं को मोहरा बनाया जा रहा है। फिलहाल बीएसए हेमंत राव का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्यवाई की जाएगी।