दलित युवती की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज

शाहाबाद (हरदोई)- ट्यूबेल पर हाथ धोने से नाराज एक युवक ने दलित युवती की लाठियों से पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी। युवती ने हरिजन एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई  है।
शाहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रेभामुरादपुर निवासी मीना देवी पुत्री महेश का आरोप है कि 17 जून को सुबह 8:00 बजे गांव के पूर्व स्थित कठमा निवासी मुजीब के ट्यूबेल पर हाथ धोने लगी। उसी समय मुजीब आ गया और धोबिन कहकर हाथ धोने से मना किया। विरोध करने पर मुजीब ने युवती को गंदी गंदी गालियां देते हुए लाठियों से पीटना शुरू कर दिया । युवती के चीखने चिल्लाने पर गांव के नत्थूलाल व मिथिलेश ने  उसे बचाया । जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद रविवार को पीडिता ने  हरिजन एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई।