फंदे पर लटकता मिला किशोरी का शव, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मैदानपुर का मामला

परिजनों ने बताया कि किरन मानसिक रूप से परेशान रहती थी

            हरदोई : बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मैदानपुर निवासी किरन (16) श्यामलाल का शव घर के अंदर दुपट्टे से लटकता मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
           परिजनों ने बताया कि किरन मानसिक रूप से परेशान रहती थी। घर में किसी से भी ज्यादा बातचीत भी नहीं किया करती थी। किरन का उपचार भी चल रहा था लेकिन कुछ राहत नहीं मिल रही थी। बुधवार की सुबह उसने घर के अंदर कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई ने शव को लटकते देखा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।