नौकरी के अवसर हेतु रोजगार मेले का आयोजन 24 अगस्त को:- मीता गुप्ता

जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने अवगत कराया है कि 24 अगस्त 2018 को सेवायोजन कार्यालय हरदोई में नौकरी के अवसर हेतु रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। इस मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडियट, स्नातक, परास्नातक एवं तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते है।

उन्होने कहा है कि उक्त योग्ता रखने वाले अभ्यर्थी अपने आनलाइन आवेदन कर सकते है तथा शैक्षिक योग्यता संबंधी समस्त मूल प्रमाण-पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो सहित 24 अगस्त को प्रातः 10 बजे जिला सेवायोजना कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें तथा अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय से सम्पर्क करें।