जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया है कि शासन की मंशानुसार बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, हरदोई में 15 दिसम्बर 2021 को प्रातः 10 बजे से एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें, मेक आर्गेनिक इण्डिया, गौरीशंकर सेवा सदन, एक्जेण्ट एक्वा प्रा0लि0, मेगामाइण्ड्स सलूशन इत्यादि कम्पनियॉ सेल्स इक्जक्यूटिव, ब्लाक आफीसर, मैनेजर, चीफ साईनटिस्ट आदि पदो के लिए 290 रिक्तियों पर भर्ती करेंगी, जिसमें वेतनमान 10,000-20,000 होगा।
हाईस्कूल, इण्टर मीडिएट, स्नातक, परास्नातक एवं आई0टी0आई0 प्रशिक्षित योग्यता रखने वाले 20 से 50 वर्ष के अभ्यर्थियों की निःशुल्क महिला/पुरूष की चयन प्रक्रिया सम्पन्न की जायेगी, इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर, रोजगार के लिए मेले में अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करें।