पुलिस ने पकड़े पांच शातिर बदमाश, तीन बदमाश फरार

चोरी की तीन बाइक, लूटा गया एक ऑटो रिक्शा व मलेरिया ऑफिस से चोरी गया सामान किया बरामद, बदमाशों के पास से एक तमंचा भी बरामद

          हरदोई- शहर कोतवाली पुलिस ने 5 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनके पास लूटा गया एक ऑटो चोरी की तीन बाइक व जिला मलेरिया कार्यालय से चोरी गया सामान व लूटे गए 3500 रुपये और तमंचा भी बरामद किया है।बदमाशों के 3 साथी भाग निकलने में सफल रहे पुलिस उनकी तलाश कर रही है।गिरफ्तार बदमाशों ने एक बदमाश फतेहगढ़ का रहने वाला है।
         शहर कोतवाली में लूट व चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एसपी विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को वाहन चोर गिरोह के तलाश थी इसके लिए अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह के निर्देशन में सीओ सिटी विजय कुमार राणा आदि को लगाया गया था।इसी बीच शहर कोतवाली पुलिस सर्कुलर रोड पर राधा नगर की तरफ से वाहन चेकिंग कर रही थी तो एक बाइक पर चेकिंग के दौरान दो लोगों को आते देखा।रोका पूछताछ की गई तो पता चला कि वह बाइक चोरी की है उसके ऊपर रखी एक बोरी में कुछ मोटरसाइकिल के कटे हुए टुकड़े भी बोरी में बंधे रखे है।पुलिस ने जब पूछताछ की तो पता चला कि बाइक भी चोरी की है और बाइक पार्ट्स भी चोरी की बाइकों के ही है। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम गुफरान खान पुत्र सुल्तान व जसवंत पुत्र छोटेलाल निवासी भरगवां थाना कोतवाली देहात बताया।
          एसपी ने बताया कि इसी प्रकार मुखबिर के जरिए मन्ना पुरवा के पास एक ऑटो रिक्शा ले जाते हुए 3 लोगों को देखा गया जब ऑटो सवार लोगों ने पुलिस को देखा तो ऑटो में बैठा एक युवक पुलिस को देख कर भाग निकला जबकि 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया।जिनके पास से 18 अगस्त को ओम नगर के पास से लूटा गया ऑटो रिक्शा बरामद किया गया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से लुटे गए 4 हजार रुपयों में 3500 रुपये भी बरामद किए गए और एक तमंचा भी मिला है। इन दोनों ने अपने नाम शुभम कुमार पुत्र रामप्रकाश निवासी तिर्वा कोठी सिविल लाइन थाना कोतवाली शहर जिला फतेहगढ़ व दूसरे ने निखिल दीक्षित पुत्र कौशल निवासी आवास विकास कॉलोनी बताया जबकि साथी अन्ना राठौर चांद बेहटा भाग निकला।
          एसपी ने कि बताया पुलिस ने इसी प्रकार ग्लोबल स्कूल तिराहा सर्कुलर रोड से मुखबिर की सूचना पर शुगर मिल गेट के पास 3 लोगों को देखा तो दो लोग पुलिस देख भाग निकले जबकि एक को दौड़ाकर पकड़ लिया गया।पकड़े गए युवक के पास से 24 अगस्त को जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय से चोरी किया गया फ्रिज मॉनिटर कंप्यूटर आदि सामान बरामद किया गया।पकड़े गए युवक ने अपना नाम राजेश वाल्मीकि निवासी वाल्मीकि मंदिर नई बस्ती कोतवाली शहर बताया जबकि पुलिस उनके फरार साथियों छोटे और मनमोहन व पंकज निवासी खादर शुगर मिल कॉलोनी की तलाश कर रही है।इस दौरान सीओ सिटी विजय सिंह राणा व शहर कोतवाल दीपक रघुवंशी भी मौजूद रहे।