300 ग्राम स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार

अंकित सक्सेना बदायूँ–

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 09.08.2019 को थाना फैजगंज बेहटा पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों के संघन चैकिंग अभियान के दौरान मुडिया-मोहकमपुर रोड से 02 अभि0गण 1. नबाब खाँ पुत्र लतीफ खाँ निवासी देवीपुर खेडा थाना भमौरा जनपद बरेली, 2. सचिन प्रताप सिंह पुत्र अनेकपाल सिंह निवासी नकटपुर थाना भमौरा जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से क्रमशः 200 ग्राम एवं 100 ग्राम स्मैक नाजायज बरामद हुई । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0 118/19 एवं मु0अ0सं0 119/19 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार अभि0गण को न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार भेजा गया ।

विवरण पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 विनोद कुमार शर्मा थाना फैजगंज बेहटा बदायूँ ।
  2. हे0का0 57 राजकुमार थाना फैजगंज बेहटा बदायूँ ।
  3. का0 166 ओनकार त्यागी थाना फैजगंज बेहटा बदायूँ ।
  4. का0 719 नीलेश कुमार थाना फैजगंज बेहटा बदायूँ ।
  5. का0 1397 मनमोहन गौतम थाना फैजगंज बेहटा बदायूँ ।