थाने से चंद कदम की दूर होता रहा अश्लील डांस, पुलिसकर्मी की रिटायरमेंट पार्टी में खूब उड़े नोट

हरदोई– पुलिस विभाग में रेडियो आपरेटर के पद पर तैनात कर्मी की रिटायरमेंट पार्टी थाने से चंद कफम की दूरी पर हुई जिसमें अश्लील डांस हुआ जिसमें खूब नोट उड़ाए गए और खाकी मूक दर्शक बनी खड़ी रही। यहां गौरतलब बात यह है कि जिले में धारा 144 लागू है जिसके चलते ऐसे आयोजनों की अनुमति लेना अनिवार्य होता है लेकिन कानून का पालन कराने वाली पुलिस ने ही कानून की धज्जियां उड़ाकर रख दी।
मामला सुरसा थाना क्षेत्र का है जहां  थाने से महज 20 मीटर दूरी पर पुलिस विभाग में रेडियो आपरेटर के पद पर तैनात कर्मी की रिटायरमेंट पार्टी में जमकर ठुमके लगे। रात भर कानफोड़ू संगीत चलता रहा और महिला डांसर ठुमके लगाती रहीं। इस पार्टी में पुलिस वाले भी बावर्दी शामिल रहे।
यहां गौरतलब बात यह है कि त्योहारों के मद्देनजर  डीएम ने जिले में धारा 144 लागू कर रखी है बावजूद इसके थाना सुरसा से महज़ 20 मीटर की दूरी पर अश्लील डांस होता रहा, सैकड़ो लोग एक जगह इकठ्ठा होकर अश्लील डांस का लुत्फ उठाते रहे और पुलिस मूकदर्शक बनी रही , हालांकि इस मसले पर बोलते हुए क्षेत्राधिकारी विजय राणा ने बताया कि रामनवमी नाम के व्यक्ति जो कि पुलिस विभाग में रेडियो आपरेटर के पद पर तैनात थे, उनके रिटायरमेंट पर इस प्रोग्राम का आयोजन किया गया था , मामले की जांच कराई जा रही है जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।इस मसले पर एक कहावत ज़रूर फिट बैठती है कि सैंया भये कोतवाल तो डर काहे का, चूंकि कार्यक्रम के आयोजन कर्ता स्वयं पुलिस कर्मी रहे है लिहाज़ा पुलिस का खौफ उनमें ज़रा नही और शायद यही वजह थी कि पुलिस भी पुलिस कर्मी पर कार्रवाई करने से बचती दिखी।