टड़ियावां/हरदोई- बुधवार को हुई मार्ग दुर्घटना में पिता पुत्र की मौत एवं महिला व युवक की हालत गम्भीर होने के मामले में गुरुवार को पिता पुत्र के शव को देखने के लिए कस्बा वासियों एवं स्नेहियों का जन शैलाब उमड़ पड़ा। शोक संवेदना में कस्वे के सभी ब्यापारियों एवं दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
विदित हो कि कस्बा निवासी रामस्वरूप शर्मा का पुत्र अमित अपनी पत्नी रजनी शर्मा, बेटा शुभ शर्मा, गोलू शर्मा के साथ बाइक से अपनी बहन निवासी मोहद्दीनपुर से वापस घर आ रहा था । थाना क्षेत्र बेहटागोकुल के कमालपुर तिराहे के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से आमने सामने हुई टक्कर में बाइक सवार अमित एवं उसके बेटे शुभ की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं रजनी व गोलू गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को टोडरपुर सी एच सी पहुँचाया जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर चालक नशे में था। जिसके चलते घटना हुई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जिस समय पिता पुत्र के शव टड़ियावां पहुंचे घटना से गमगीन ग्रामीणों का शैलाब उमड़ पड़ा।लोगों ने शोक संवेदना ब्यक्त करते हुए अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। घटना से पूरे कस्बे में शोक का माहौल रहा। वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों ने दोनों शवों का अपने पैतृक गांव हेतम पुरवा में अन्तिम संस्कार किया। इस मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।