स्कूल में दुर्लभ रसेल वाइपर सांप निकलने से मची भगदड़

             हरदोई- टड़ियावां विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय अहरापुर में दुर्लभ रसेल वाइपर सांप निकलने से हड़कंप मचा गया।बच्चे सांप को देखकर दहशत में आ गए और स्कूल छोड़ कर बाहर भागे, स्कूल की हेड मास्टर भी घबरा गईं सांप को देखकर सभी लोग डर गए।रसेल वाइपर सांप कुछ देर बाद जंगल की तरफ चला गया।
           प्राथमिक स्कूल में सांप निकलने की खबर पर वहां हुजूम लग गया कुछ युवकों ने सांप को किसी तरह क्लास रूम से बाहर निकाला।कुछ लोगों ने सांप को भागने की राह देखी, लेकिन आसपास रहने वाले लोग हंगामा करने लगे।सांप की दहशत से भागे बच्चों में उसका खौफ बैठ गया है। स्कूल की एकमात्र स्टाफ़ हेड मास्टर ने बताया के बच्चों को सकुशल स्कूल से बाहर निकाल दिया गया था।उन्होंने कहा कि इतने दिनों तक स्कूल बंद रहा, इसीलिए सांप आ गया, अब साफ-सफाई के बाद पढाई शुरू कराई गयी है।
          बता दें कि स्कूल के रसोईघर में 6 फ़िट का सांप निकलने से बच्चे दहशत में आ गए। गांव वालों के मुताबिक सांप ऑस्ट्रेलीयन रसेल वाईपर प्रजाति का है। बताया जाता है कि यह सांप काफी जहरीला होता है भारत में इन सांपों की संख्या काफी कम देखने को मिलती है।हालांकि सांप जब पास में खेतों में झाड़ियों में चला गया तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।