पुष्प अर्पित कर दोनों विभूतियों को दी श्रद्धांजलि

पिहानी से सौरभ सिंह की रिपोर्ट..

कस्बे के
मोहल्ला मीरसराय में साफ-सफाई करते पालिका कर्मचारी

सीएचसी पिहानी और विकास खण्ड पिहानी के कार्यालय में महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका परिषद के प्रांगण में मंगलवार को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पालिकाध्यक्ष हाजी मो. साजिद अंसारी ने उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व उन्होंने ध्वजारोहण का क्रम पूरा किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के राष्ट्रपति पद को सुशोभित कर चुके लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण करते हुए उनके योगदानों का स्मरण किया। कस्बे के पार्कों में स्थापित चित्रों पर भी सभासदों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। इसी बीच स्वच्छता जनजागरूकता सप्ताह के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया गया। जिसमें पालिकाध्यक्ष, ईओ सहित कर्मचारियों द्वारा मलिन बस्ती मीरसराय में सड़कों, नालियों की सफाई, स्प्रेयिंग आदि करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया गया। अभियान के अंतर्गत पूरे मोहल्ले की साफ-सफाई स्टॉफ द्वारा की गई। शिवदुलारे शुक्ला, मैनुद्दीन, शानू, मुन्नूलाल, विमलेश तिवारी, इमरान खान सहित कई सभासदों व विकास खंड पिहानी में ब्लॉक प्रमुख पति मनोज सिंह, बीडीओ अरुण जौहरी तथा अस्पताल में डॉ वैभव जायसवाल, डॉ जुबैर, डॉ संदीप मिश्रा, अयूब जफर आदि ने पुष्प अर्पित किए।