हरदोई- भारत में बढ़ती बेरोजगारों की जनसंख्या निशाने पर है ऐसे में हरदोई के कोतवाली क्षेत्र में एक होटल में ठगी करने वाले 5 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है पुलिस ने तलाशी के दौरान इनके पास फॉर्म और फर्जी डॉक्यूमेंट भी बरामद किए हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुई छापेमारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ व पुलिस के शहर कोतवाल भी इस दौरान कार्यवाही के दौरान डटे रहे पूछताछ के दौरान पकड़े गए पांच शातिर पुणे किसी भी सरकारी कर्मचारी का सही से जवाब नहीं दे पाया इस दौरान करीब आधा सैकड़ा से ज्यादा लोगों को इन्होंने नीलकंठ होटल में बाकायदा इंटरव्यू के लिए बुलाया था एयरटेल ऑफिस के नाम पर इन भोले भाले बेरोजगार लोगों से 5000 रू के नाम पर वसूली कर रहे थे ताज्जुब की बात तो यह है कि यह इंटरव्यू लेने वाले नटवरलाल इंटर से आगे पढ़े लिखे नहीं हैं ऐसे में पढ़े लिखे लोगों को उनकी बेरोजगारी का मजाक उड़ा रहे हैं और लोगों को चूना लगाने का काम कर रहे हैं पुलिस ने गिरफ्तार कर के आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है देखने वाली बात होगी के इन नटवरलाल ओं के पीछे कोई बड़ा सिंडीकेट को काम नहीं कर रहा है यह जांच का विषय है।