मुद्दा विहीन विपक्ष भगवान य भाग्य के सहारे होगा मैदान में

गठन्धनवालों का न दिल साफ न दिमाग तो कैसे होगा गठन्धन : नरेश अग्रवाल

                हरदोई – जिले में 14 अक्टूबर को एक राष्ट्र एक चुनाव परिचर्चा की तैयारी को लेकर भाजपा नेता नरेश अग्रवाल ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उसके बाद मीडिया से रूबरू होकर विपक्ष को आड़े हांथो लिया।नरेश अग्रवाल ने कहाकि विपक्ष मुद्दा और नेता विहीन है वह आने वाले चुनाव में जनता के सामने क्या लेकर जाएगा।
                नरेश अग्रवाल ने कहाकि एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की थी और उसी को आगे बढ़ाने के लिए वह हरदोई में एक बड़ी परिचर्चा करेंगे जिसमे वकील डॉक्टर छात्र नेता व्यापारी पत्रकार समेत समाज के हर तबकेके लोग रहेंगे।कहाकि इसका आयोजन सदर विधायक नितिन अग्रवाल कर रहे है जिसमे संगठन के सुनील बंशल,स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह सन्गठन के सुरेश तिवारी और सिद्धऊ भी रहेंगे जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री करेंगे और वह स्वयं भी मौजूद रहेंगे।कहाकि जो देश मे समय समय पर चुनाव हो रहे है और उस पर धन की बर्बादी के साथ सरकारी मशीनरी भी व्यसत रहती है इसको लेकर परिचर्चा होगी और समाज के लोगों का मत जाना जाएगा।
               पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने विपक्ष को आड़े हाँथ लिया।उन्होंने कहाकि जैसे बसपा ने अन्य राज्यों में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है ऐसे में लगता है कि यूपी में गठन्धन नही हो सकता क्योंकि गठबंधन वालों का न दिल साफ है और न दिमाग साफ है।उन्होंने कहाकि विपक्ष इस लिए गठबंधन की बात कर रहा क्योंकि उसका एक मकसद है मोदी हटाओ।कहाकि लेकिन मोदी का नारा है गरीबी हटाओ और ऐसे में जब मोदी का कोई विकल्प नही तो गठन्धन असरदार नही होगा।
      उन्होंने कहाकि आने वाले 2019 के चुनाव में भाजपा सरकार फिर मजबूती के साथ बनेगी क्योंकि हमने जो वायदे किये पूरे किए है।कहाकि सरकार ने 105 रुपये गेहूं का दम बढ़ाया है और सरकार ने कहा है कि किसान की फसल का मूल्य का डेढ़ गुना देंगे जिस पर आगे बढ़ रहे है और आने वाले 2022 तक दोगुना देंगे।नरेश अग्रवाल ने कहाकि विपक्ष कहता है कोई उपलब्धि नही विपक्षी देख ले तमाम योजनाएं है जो जनता के बीच है लेकिन विपक्ष सिर्फ इतना बताये की वह किस मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे और 2019 में कौन नेता पीएम होगा।उन्होंने कहाकि मायावती अच्छी नेता है और उनकी लड़ाई भाजपा से नही बल्कि सपा से है और अलग चुनाव लड़कर वह साबित कर देंगी।शिवपाल सिंह यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चे को लेकर नरेश अग्रवाल ने कहाकि शिवपाल कुशल नेता है और उनका मोर्चा समाजवादी पार्टी का विकल्प भी बन सकता है।