घर मे घुसकर महिला से छेड़छाड़

                     शाहाबाद-कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जमीनी रंजिश के चलते एक दलित महिला के साथ दबंगो ने घर मे घुसकर छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की विरोध करने पर उसे गांव में नंगा नचाने की धमकी भी दे डाली।महिला का ग्राम दौलतियापुर के मिश्रीलाल आदि से जमीन सम्बन्धी बिबाद चल रहा है।
                       इसी को लेकर मिश्रीलाल रामनरेश साधू रामऔतार रामलाल महिला के घर मे घुस गये और उसके साथ मारपीट करते हुए  कपड़े भी फाड़ दिये।विरोध करने पर उक्त लोग गांव में नँगा नचाने की धमकी देते हुए चले गये।इस सम्बंध में दलित महिला की तरफ से कोतवाली पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।कोतवाल दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच करायी जा रही है।