हरदोई- सुरसा थाना इलाके में खेत गयी किशोरी के साथ एक युवक के द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है।मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
सुरसा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी अकेले खेत की तरफ गई थी। आरोप है इसी थाना क्षेत्र के ताजपुरा मजरा खजुरहरा निवासी भन्नु पत्र छत्रपाल उसे मिला।आरोप है कि उसने किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ जबरिया दुष्कर्म किया। किशोरी जब चीखी चिल्लाई तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और भाग निकला।
दरिंदे के चंगुल से छूटकर पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और मामले की जानकारी परिजनों को दी तो परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।