ओल्ड एज होम में रह रहे वरिष्ठ नागरिक रैम्प पर उतरे

खूबसूरत शाम बुजुर्गों के नाम

Avanish mishra-


लखनऊ की उर्दू एकेडमी गोमतीनगर में “खूबसूरत शाम बुजुर्गों के नाम” जिसमे ओल्ड एज होम में रह रहे “पैरेंट्स ऑन रैंप” नजर आये।

अपनी तरफ से यह अब तक का सबसे अनूठा कार्यक्रम था। सभी वरिष्ठ नागरिको ने इसकी बहुत तरीफ की। यह सब केवल रैंप शो भर नही था बल्कि वरिष्ठ नागरिकों ने रैंप पर अपनी अदाकारी से लखनऊ की मशहूर चिकनकारी को प्रोत्साहित भी किया। वरिष्ठ नागरिकों ने केवल रैम्प वाक ही नही किया सभी पैरेंट्स अपने गाने सुनाएंगे ।

संजोगिता महाजन मेमोरियल ट्रस्ट के अनुराग महाजन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ओल्ड एज होम और उसके प्रति समाज को संवेदनशील बनाना है। संस्था की तरफ से बुजुर्गों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि रिटायर कर्नल विवेक माथुर , गेस्ट ऑफ ऑनर और जजमेन्ट पैनल में हेल्प एज इंडिया से एके सिंह, रशिम मिश्रा, पद्मा गिडवानी , केवल कुमार, पुष्पलता, स्वाति शर्मा, विशाल सिंह, सुष्मिता मजूमदार, रीमा मेहरोत्रा, सत्या सिंह, ओम सिंह, श्रीधर मिश्र, शशि सिंह, प्रेमलता वर्मा, जया श्रीवास्तव, कुसुम वर्मा, संतोष श्रीवास्तव थे। गायन में केसी मिश्र, ममता अस्थाना, जीसी सिंघल और तेजस्वी को विजेता घोषित किया गया। रैम्प में शशि टिक्कल, विनीत, मधु श्रीवास्तव, देवेंद्र मोदी को विजेता चुना गया

कार्यक्रम की कोरिग्रफर ओम कुमारी सिंह और मधु माही ने की। संचलान तेजस्वी जी ने किया। अनुष्का त्यागी, प्रनिका श्रीवास्तव, दीपक सिंह, भव्या सेठ, तान्या , स्वरा त्रिपाठी की विशेष प्रस्तुति ने सभी का दिल मोह लिया, सी टी सी यस परिवार रुद्र कला अकादमी के द्वारा आज बहुत ही सुन्दर नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमे पहली बार 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं ने भाग लिया और सबका दिल मोह लिया ।