किसानों की पंचायत से जागा प्रशासन

हरियावां विकास खण्ड के बूढा गांव में पिछले चार वर्षों से टूटी पड़ी पुलिया को शासन प्रशासन की मदद से बनवाने का काम शुरू कर दिया गया है ।

आपको बता दे कि पिछली 8 अक्टूबर को बूढा गांव में एक किसान पँचायत का आयोजन किया गया था । जिसमे किसानों ने 29 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार सदर को सौपा था । जिसमे मुख्य समस्या के रूप चार वर्षों से टूटी पड़ी पुलिया को ज्ञापन के माध्यम से अधिकारियों को अवगत कराया था और कहा गया था कि इस टूटी पुलिया से सैकड़ो किसान दुर्घटना का शिकार हुए हैं। इस मार्ग से निकलने वाले हजारो ग्रामीणों को काफी दिक्कतें होती है । जिसके बाद एक हफ्ते के भीतर प्रशासन के द्वारा पुलिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है । जिसमे क्षेत्र के हज़ारों किसानों में खुुशी की लहर है । किसान नेता राहुल मिश्रा ने किसानो की समस्या का निराकरण करने वाले अधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो क्षेत्र के हजारो किसानो के हित में कार्य करते है ऐसे अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते है । इस मौके पर पिहानी ब्लाक अध्यक्ष सत्यवीर सिंह रिंकू ,ओम प्रकाश सिंह भोले, मानु सिंह ,शिवम पांडे आदि मौजूद रहे ।