कम से कम 5-5 प्रगतिशील कृषकों के साथ उक्त आयोजन में स्वयं प्रतिभाग करें :- जिलाधिकारी

जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजना 23 अक्टूबर को:- पुलकित खरे

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारियों से कहा है कि जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजना 23 अक्टूबर 2018 को प्रातः 10 बजे से संभागीय कृषि शोध केन्द्र परिसर बिलग्राम चुंगी पर किया जा रहा है और गोष्ठी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा किसानों के हित में शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों द्वारा रबी फसलों की नवीनतम पद्वतियों की जानकारी दी जायेगी और कृषि संबंधी समस्याओं व शंकाओं का समाधान भी किया जायेगा।
श्री खरे ने सभी कृषि प्रसार अधिकारी अपने-अपने उपसंभाग/विकास खण्ड के कृषि प्रसार कार्यकर्ताओं तथा कम से कम 5-5 प्रगतिशील कृषकों के साथ उक्त आयोजन में स्वयं प्रतिभाग करें। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अपने उपसंभाग के समस्त प्रभारियों, सहायक विकास अधिकारी: कृषि, कृषि रक्षाः, प्राविधिक सहायक ग्रुप सी, बीटीएम तथा एटीएम व सहयोगी कृषकों का शतप्रतिशत प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें तथा खण्ड विकास अधिकारी अपने स्तर से अपने क्षेत्र के ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों को जनपद स्तरीय रबी गोष्ठी में प्रतिभाग करने हेतु आमंत्रित कर दें।