भैंस नहलाने गए बालक की तालाब मे डूबने से मौत 

पिहानी क्षेत्र के गाँव सेमरा पुरवा मजरा सिमौर के निवासी सुरेश का पुत्र सूरज प्रसाद 15 वर्ष गाँव के पास तालाब मे भैंस नहलाने गया था । तालाब के अन्दर दो भैंसें आपस मे लडने लगीं । जिससे बीच मे सूरज दब गया और तालाब मे डूब गया । जब परिजनों को जानकारी मिली वह दौड़ कर गये और उसे तालाब से बाहर निकाल कर सी एच सी पिहानी ले आये जहाँ पर डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया । परिजनो का रो – रो कर बुरा हाल था ।