रिश्तेदारी में आये युवक ने की छेड़छाड़

          हरदोई- हरियावां थाना के अहमदी गांव में शौच के लिये गई अधेड़ महिला से रिश्तेदारी में आये युवक ने शराब के नशे में छेड़छाड़ की। महिला के चिल्लाने पर गांव के लोग आए जिसके बाद आरोपी भाग गया।
          अहमदी  के कोटेदार रामेश्वर के पत्नी के तेहरवीं की दावत थी जिसमे रामदेव निवासी परतापुर थाना राजेपुर जिला फरुखाबाद भी शामिल होने आए था। शाम को शराब के नशे में गांव के बाहर खड़ा था तभी एक महिला शौच के लिय गई थी तो उसने हाथ पकड़ कर खीचने लगा। शोर करने पर आरोपी भाग गया।मामले की सूचना थाने पर दे दी गई। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इस सबन्ध में थानाध्यक्ष फूलचन्द्र सरोज ने बताया कि मामले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के तलाश के लिये दबिश दी जा रहा है।