जिले भर की सीएचसी पीएचसी से हरदोई के 37 सरकारी डॉक्टर लापता, तैनाती के बाद से नही आरहे ड्यूटी पर 

सीएमओ के मुताबिक निदेशालय से कार्यवाई का है इंतजार

मनोज तिवारी 

       हरदोई- जिले के सरकारी अस्पतालों में काम करने वाले 37 सरकारी डॉक्टर लापता हैं। ये लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। ऐसे में अब इनकी नौकरी जा सकती है सीएमओ ने मामले में निदेशालय को लिखा पढ़ी करते हुए कार्यवाई की संस्तुति की है।
        प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए नित नए प्रयास कर रही है ताकि जरूरतमंद लोगों को इलाज जैसी जरूरी वस्तु मुहैया हो सके।इसके लिए सरकार पानी की तरह पैसा खर्च कर रही है और डॉक्टरों को सुविधाएं भी मुहैया करा रही है लेकिन डाक्टर लापरवाही बरतने में कोताही नही करते है।ऐसे ही जिले भर में 37 डाक्टर चिन्हित किये गए है जो तैनाती के बाद से ही अनाधिकृत रूप से लापता हो गए है जिनकी कोई जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पास नही है।इसकी जब पड़ताल की गई तो स्वास्थ्य महकमा भी हैरान है।
         सीएमओ डॉक्टर एसके रावत ने बताया कि जिले भर की सीएचसी पीएचसी पर तैनात डॉक्टरों का जब ब्यौरा खंगाला गया तो आंकड़े हैरान करने वाले निकले।37 डॉक्टरों की कोई खोज खबर विभाग के पास नही है कि आखिर यह है कहाँ।ऐसे डॉक्टरों की पहले तलाश की गई लेकिन कोई जानकारी नही मिली तो अनाधिकृत रूप से ड्यूटी से लापता डॉक्टरों की सूची बनाकर निदेशालय को भेजी गई है।सीएमओ ने बताया कि इनके विरुद्ध कार्यवाई शासन स्तर से की जानी है।अब चाहें सरकार इन्हें हटाए जाने की प्रक्रिया शुरू करे य सार्वजनिक नोटिस जारी कर इन्हें वापस ज्वाइनिंग का मौका दे।कई डॉक्टरों ने वही दबी जुबान में कहाकि सरकार की पॉलिसी ठीक नहीं है, जिसकी वजह से खासकर स्पेशलिस्ट डॉक्टर सर्विस में नहीं आ रहे हैं।सरकार यदि स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स को स्पेशल पैकेज तो वे प्राइवेट की बजाए सरकारी नौकरी की तरफ रुख कर सकते हैं।