बहू ने सास पर जहर खिलाने का लगाया आरोप 

हरदोई- पिहानी कोतवाली क्षेत्र के गाँव बूढागाँव के बिनोद कुमार की पत्नी सीमा देवी उर्फ छाया देवी ने बताया कि आये दिन मेरे पति व सास ससुर मुझे मारते पीटते और पडताडित करते रहते है । मंगलवार को मुझे मेरी सास ने जहरीला कोई चीज खिला दी । हालत खराब होने पर अपने भाई आशू को खबर की । वह उसको लेकर सी एच सी पिहानी आया । जहाँ से डाक्टरो ने भर्ती किया । उसके बाद उसे जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया ।