जुआ खेलते आठ लोग गिरफ्तार
-माधौगंज पुलिस ने पकड़े जुआरी
-जुआरियों के पास से 18 हजार की नगदी बरामद
माधौगंज- जुआ खेल रहे आठ लोगो को पुलिस ने पकडा पुलिस ने फड़ पर तेरह हजार छः सौ साठ व जामा तलाशी में चार हजार सात सौ तीस रुपए एवं 52 ताश के पत्ते बरामद किए जमानत पर छोड़ा
कस्बे के कृषि मंडी समिति में रविवार की रात पुलिस को जुआं खेलने की सूचना पर पहुंचे एस आई प्रेम सिंह ने विनीत द्विवेदी, रवि कुमार, धर्मेंद्र वर्मा, दिनेश निवासी सेलापुर, टीटू उर्फ सूर्य प्रकाश,रामनाथ निवासी रुकनापुर, सुशील निवासी तेजीपुर मल्लावां,राम लखन भगवन्त नगर मल्लावां को जुआ खेलते पकड़ लिया।सभी आरोपियों को थाने से जमानत दे दी गई।