टड़ियावां/हरदोई- कण्डे (उपले) पाथ रही किशोरी को गांव के दो युवकों ने पीट दिया।आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
गाँव सखौरा निवासी पारुल 17 पुत्री विनोद कुमार सिंह ने शोमवार को पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह रविवार की सुबह गाँव मे प्राथमिक विद्यालय के पास कण्डे पाथ रही थी।उसी समय अनिल पुत्र बहादुर निवासी फत्तेपुर एवं सखौरा निवासी इंद्रकुमार पुत्र कन्हैया ने उक्त जमीन पर कण्डे पाथने को लेकर उसे गाली गलौज किया।मना करने पर उसकी पिटाई कर दी।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल हेतु सी एच सी भेजा।