पिहानी- दिल्ली के बीच चलने वाली प्राइवेट बस रामपुर गांव में बिजली लाइन के पोल से टकरा गई। इससे बस में भगदड़ मच गई। यात्री बाल बाल गए। पिहानी समेत आसपास के कई गांवों से दिल्ली के लिए यह प्राइवेट बसें अवैध रूप से संचालित हैं।
प्रतिदिन क्षेत्र की बड़ी आबादी इन बसों पर जान जोखिम में डाल कर सैंकड़ों किमी का सफर तय करती है। बुधवार की सुबह साढ़े आठ दिल्ली के से देहलिया आ रही आ रही बस संख्या यूपी 22 टी- 7227 क्षेत्र के रामपुर गांव में बाबू राम के मकान के पास बिजली लाइन के पोल से टकरा गई। इससे तार टूट कर बस में स्पर्श कर गए। खैरियत रही कि बिजली नहीं थी और यात्री बाल बाल बच गए।