हरदोई- शहर कोतवाली इलाके में महिला से छेड़छाड़ की सूचना पर गई 100 डायल की गाड़ी पर छेड़छाड़ के आरोपियों ने हमला कर दिया जिसमें होमगार्ड घायल हो गए।घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां घायलों का इलाज किया गया।मामले में शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के झबरापुरवा का है।यहां बीती रात को एक महिला के साथ छेड़छाड़ की सूचना डायल 100 पुलिस को मिली थी तो पीआरवी मौके पर पहुंची।यहां छेड़छाड़ के आरोपियों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया।इस हमले में होमगार्ड चंद्रप्रकाश और रमेश कुमार घायल हो गए।मामले की जानकारी पाकर शहर कोतवाली पुलिस भी पहुंची औऱ घायल होमगार्डों को जिला अस्पताल ले आयी।
जिला अस्पताल में डॉक्टर शेर सिंह ने घायलों का इलाज किया और चंद्रप्रकाश को एक्सरे के लिए भेजा है।इस मामले में सीओ सिटी विजय सिंह राणा ने बताया कि हमलावरों के विरुद्ध होमगार्डों की तरफ से जानलेवा हमला और महिला की तरफ से छेड़छाड़ की रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज कराई गई है।आरोपी फरार है उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।