हरदोई- प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षामित्र की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गयी।वह समायोजन निरस्त होने के बाद से ही मानसिक रूप में परेशान था और लखनऊ में उसका इलाज चल रहा था।
थाना कासिमपुर के कनजीखेड़ा मजरा भटौली निवासी कुलदीप कुमार उम्र 38 पुत्र बाबूराम शिक्षा मित्र थे।जो समायोजन निरस्त होने के बाद से लगातार मानसिक अवसाद में चल रहे थे।कुछ दिन पहले तबियत खराब होने के कारण परिजन लखनऊ में ले गए थे जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।उनके पत्नी रामवती और एक लड़की सलोनी हैं जो पांच साल की है। कुलदीप कुमार शिक्षा मित्र के पद पर 2006 मैं ज्वाइन किया था ।वह प्राथमिक विद्यालय नन्दौली मैं कार्यभार ग्रहण किया था।
इनका समायोजन दूसरे बैच में प्राथमिक विद्यालय हरसेन ब्लाक भरखनी में 2015 में हुआ था।उसके बाद 2016 में इनका ट्रांसफर प्राथमिक विद्यालय अलादादपुर मैं हो गया था। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट से इनका समायोजन निरस्त हो गया था। तब से वह अवसादग्रस्त हो गया था। कुछ दिन पहले उनकी प्राथमिक विद्यालय नन्दौली में वापसी हो गई थी।काफी समय से अवसाद में चल रहे थे।कुछ दिन पहले तबियत खराब हो गई थी।और मौत भी हो गई।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।