मल्लावां (हरदोई)- झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस 10घंटे बाद शव को उठा कर थाने ला पायी। पुलिस ने मृतक के भतीजे के प्रार्थनापत्र पर FIR दर्ज कर ली है।
ग्राम सभा मगरह के मजरा बखरिया निवासी रानी ने कोतवाली में दिये प्रार्थनापत्र में कहा है कि मेरे पिता की गुरुवार की सुबह 6 बजे तबीयत खराब हो गई।मल्लावां लाने की तैयारी कर रही थी कि गांव के झोलाछाप डॉक्टर अमर सिंह ने कहा कि हम इलाज कर देंगे और आकर इलाज किया । उसके थोड़ी देर बाद मौत हो गई। मौत से घर में कोहराम मच गया। हालांकि डॉक्टर अमर सिंह ने कहा की मेरे इलाज से मौत नही हुई है । वह पहले से बीमार रामलाल की गुरुवार की सुबह मौत हो गई थी।लेकिन उनके शव को 10घंटे बाद पुलिस उठा कर थाने लाई। जहाँ पीड़ित परिवार ने बताया कि पुलिस ने पीडिता को डराया धमकाया । शव को थाने से हटाकर राघौपुर रोड पर धर्मशाला के पास ट्रैक्टर पर रख कर खड़ा कर दिया गया। उसके बाद रात में बिना बताये शव को वहाँ से हटाकर हरदोई भेज दिया गय । सुबह परिजन हरदोई गये तब शव का पोस्टमार्टम कराया । लोगों में पुलिसिया कार्यशैली चर्चा का विषय बनी है ।