हरदोई– बरसों से वेतन न मिलने और कार्य के दौरान कमीशन भुगतान में अवैध कटौती के विरोध में संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन शुरू कर दिया शासन प्रशासन पर खफा दिखे सहकारी समिति कर्मचारियों ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक को मांग पत्र भेजकर समस्याएं सुलझाए जाने की मांग की।
अरसे से किसानों को समय पर खाद बीज मुहैया कराने के लिए शासन की ओर से जिलेभर में लगभग 113 साधन सहकारी समितियों की स्थापना की गई थी पर वर्तमान समय में कभी बजट का अभाव तो कभी समितियों में कार्य करने वाले सचिवों की लापरवाही के चलते इन समितियों में लगातार घाटा होता रहा नतीजतन वर्तमान समय में मात्र 51 साधन सहकारी समितियां ही नाममात्र को कार्य कर रही हैं जिन के संचालक सचिवों ने विगत 3 वर्षों से वेतन न दिए जाने और शासन प्रशासन की ओर से उन्हें राज्य कर्मचारी ना माने जाने गेहूं धान खरीद में कमीशन पर प्रशासन द्वारा अवैध कटौती होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार से कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
उन्होंने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को मांग पत्र भेजकर कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं को दूर करने की मांग कीlप्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर जनपद हरदोई के समस्त सहकारी कर्मचारी सचिव चौकीदार आदि ने अपनी मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया इस मौके पर तमाम सचिव मौजूद रहे।