राजनीति प्रेरित हड़ताल से अलग रहें विद्युतकर्मी

विद्युत परिवार से ए के शर्मा ने पुनः अपील की है। उन्होंने कहा कि राजनीति प्रेरित हड़ताल से अलग रहें। नये-नये मुद्दे उठाकर कर्मियों को भ्रमित करके अपनी राजनैतिक रोटी सेंकने वालों से सावधान रहें। रचनात्मक वार्ता से भी ये लोग भाग रहे हैं। मार्च महीने में कार्य बाधित करना ठीक नहीं। राजस्व पर विपरीत असर पड़ेगा।

बोनस सहित पिछली वार्ता के कई मुद्दे पूर्ण हुए। आगे भी विद्युत कर्मियों के हित में सब कुछ जो सम्भव होगा वो किया जाएगा। बातचीत का रास्ता खुला है। विद्युत मज़दूर पंचायत एवं विद्युत संविदा कर्मचारी महासंघ एवं अन्य संगठन जिन्होंने हड़ताल में शामिल होने से इंकार किया उनका आभार। सभी विद्युत कर्मियों एवं संगठनों से हड़ताल में शामिल न होकर अपना कार्य करते रहने की अपील करता हूँ।