धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस 

           हरदोई- सांडी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेरापुरसौली में बाल दिवस के अवसर पर स्वेटर वितरण कार्यक्रम किया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री राजेश अग्निहोत्री,  जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव  व खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चतुर्वेदी द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया।
           श्री अग्निहोत्री द्वारा अपने प्रथम संबोधन में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के संबंध में प्रकाश डाला । खंड शिक्षा अधिकारी श्री चतुर्वेदी द्वारा बच्चों को अच्छे ढंग से रहने व पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया तड़ौरा में बालदिवस धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पं0 जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यापर्ण कर बच्चों को उनके व्यक्तित्व के विषय मे बताया गया।इसके साथ ही अध्यापकों व बच्चों द्वारा केक काटकर व सहर्षोल्लास के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। दौड़, लम्बी कूद कबड्डी आदि खेल भी बच्चों को खिलाये गए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक चन्द्रपाल, सहायक अध्यापक अजीत शुक्ल, विजय वर्मा, विनोद कुमार आदि उपतस्थित रहे।