बेरिया घाट पर कार्तिक पूर्णिमा का स्नान करते समय शुक्रवार की शाम गंगा में डूबे किशोर का दूसरे दिन मिला शव

         मल्लावां (हरदोई)- बेरिया घाट पर कार्तिक पूर्णिमा का स्नान करते समय शुक्रवार की शाम को गोलू नहाते समय डूब गया था जिसकी लाश कोतवाल व गोता खोरों की मदद से शनिवार को मिल गई।पुलिस ने सव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
      हरदोई के मोहल्ला आजाद नगर निवासी गोलू शुक्रवार को अपने मौशा राघौपुर निवासी  रामू सैनी के यहाँ आया था।वहाँ से बेरियाघाट पर स्नान करने गया और डूब गया।घटना की सूचना जैसे ही उसके मौसा को मिली उन्होंने गोलू के माता पिता को दी।सूचना मिलते ही कोहराम मच गया।कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी, एस एस आई धर्मेंद्र प्रताप सिंह सुबह से ही गोताखोरों की मदद से बड़ा जाल बिछाकर खोज कर रहे थे। दोपहर बाद सव जाल में फस गया और बाहर निकाला गया तो घर वालो ने पहचान की।सव देखते ही परिजन रोने लगे।कोतवाल ने बताया कि गोताखोरों  ने बड़ा जाल बिछाकर पुलिस की देखरेख में खोजना शुरू किया तो घटना स्थल से लगभग डेढ़ सौ मीटर की दुरी पर शव जाल में फस गया।बाहर निकाला गया तो परिजनों ने गोलू की पहचान की।शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।