जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देश पर अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद जी0 लाल व थानाध्यक्ष सदर ने सिनेमा चैराहे से लखनऊ चुंगी तक नो जोन में खड़े छोटे-बड़े सात वाहनों का चालन किया तथा दुकान के बाहर सड़क तक सामान लगाकर अतिक्रमण करने वाले कुछ दुकानदारों पर अधिशाषी अधिकारी ने जुर्माना किया।
इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा है कि नो जोन में वाहन खड़ा करने वालो का चालान एवं सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर आगे भी इसी तरह अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के साथ जुर्माना वसूल किया जायेगा।