कार की टक्कर से दो लोग घायल

        मल्लावाँ (हरदोई)- कन्नौज मार्ग पर कलेनापुर के निकट कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये।सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलो को सीएचसी मे भर्ती कराया जहा से लखनऊ ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया गया है।

     कोतवाली क्षेत्र के गांव कुतुवापुर निवासी गनेश(26)व रजोल(20)मल्लावाॅ कस्बे से शनिवार की देर रात सामान लेकर  घर जा रहे थे कि मल्लावाॅ कन्नौज मार्ग पर कलेना पुर के निकट विपरीत दिशा मे सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी जिसमे दोनो घायल हो गये।ग्रामीणो की सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलो को सीएचसी मे भर्ती कराया और परिजनो को सूचना दी।जहा पर गम्भीर हालत देखकर चिकित्सको ने लगनऊ ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया।पुलिस ने कार को कब्जे मे लेकर चालक की तलास कर रही है।