पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छोटे कारोबारियों और किसानों की जीत – राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि  पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छोटे कारोबारियों और किसानों की जीत है। आज नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस पार्टी पर एक बड़ी जिम्मेदारी आ गई है और पार्टी इन राज्यों को एक नई दिशा देगी। 
 
ये जीत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की है, किसानों की है, युवाओं की है, छोटे दुकानदारों की है। ये जो आवाज उठी है, अब कांग्रेस पार्टी के ऊपर भारी जिम्‍मेदारी है कि इस आवाज को हम अच्‍छी तरह सुने और इन स्‍टेट्स में जो विजन दिया जाना चाहिए, वो हम दे पाये।