जिला स्तरीय पत्रकार समिति, फिल्म फेसेलिटेशन कमेटी तथा निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न

विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पत्रकार समिति, फिल्म फेसेलिटेशन कमेटी तथा निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होने बताया कि लोक तन्त्र में पत्रकारो की भूमिका चौथे स्थम्भ के रूप मे निरूपित है। पत्रकारो को स्वच्छन्द रूप से कार्य करने के लिए तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए इस समिति को गठित किया गया है।

समिति द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में पत्रकारो से सम्बन्धित कोई मामला प्रकाश में नही आया है। पत्रकारो के उत्पीड़न से सम्बन्धित कोई मामला समिति के संज्ञान में आने पर समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। इसी प्रकार फिल्म फेसेलिटेशन कमेटी में भी कोई मामला शेष नही है। फिल्मो के निर्माण से सम्बन्धित कोई मामला संज्ञान में आने पर समिति के समक्ष रखा जायेगा, , इसके उपरान्त निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सीओ सदर विजय राना, पत्रकार अरूण कुमार मिश्र, अभय शंकर गौड़, अतुल कपूर, मनोरंजन कर अधिकारी इन्द्रभान वर्मा, प्राचार्या आर्य कन्या डिग्री कालेज, जिला प्रोवेशन अधिकारी, सेवानिवृत्त प्राचार्य सी0एस0एन0 डिग्री कालेज नरेश चन्द्र शुक्ल तथा सहायक निदेशक सूचना कुमकुम शर्मा व अपर जिला सूचना अधिकारी महेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।