जनपद में खण्ड/जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं 13 दिसम्बर से 28 दिसम्बर तक

               हरदोई- जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में जिला योजनान्तर्गत आयोजित खण्ड/जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं के अन्तर्गत बालक एवं बालिकाओं की प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जाना हैं । जिसमें 13 दिसम्बर को विकास खण्ड कोथावां के चन्द्रकली बालिका इन्टर कालेज चन्द्रपुर फलेदा में, 15 दिसम्बर को विकास खण्ड बिलग्राम के बी0जी0आर0 इन्टर कालेज बिलग्राम में, 16 दिसम्बर को विकास खण्ड सण्डीला के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदपुर संडीला में, 17 दिसम्बर को विकास खण्ड हरियावां के विकास खण्ड मुख्यालय में तथा विकास खण्ड पिहानी के विभागीय ग्रामीण स्टेडियम करीम नगर पिहानी में, 18 दिसम्बर को विकास खण्ड बावन के श्री नारायण डिग्री कालेज जगदीशपुर रोड बावन में तथा विकास खण्ड बेहन्दर के पायका सेन्टर, सुभानखेड़ा सरसण्ड में, 19 दिसम्बर को विकास खण्ड अहिरोरी के दिलीप सिंह उ0मा0 विद्यालय गोपार में, तथा विकास खण्ड टोडर पुर के क्रीड़ा स्थल सैदपुर टोडरपुर में, 20 दिसम्बर को विकास खण्ड कछौना के विभागीय ग्रामीण स्टेडियम गौसगंज में, तथा विकास खण्ड मल्लावां के पायका सेन्टर बांसा/पुरवायां स्टेडियम में, 21 दिसम्बर को विकास खण्ड टड़ियावां के जी0आई0सी0 टडियावां में तथा विकास खण्ड शाहाबाद के बाजपेयी इन्टर कालेज अन्टा में, 22 दिसम्बर को विकास खण्ड सुरसा के दया नन्द इन्टर कालेज सुरसा में तथा विकास खण्ड माधोगंज के पायका सेन्टर सदरपुर में, 23 दिसम्बर को विकास खण्ड भरखनी के ब्लाक पायका सेन्टर सवायजपुर में, 24 दिसम्बर को विकास खण्ड भरावन के जनता इन्टर कालेज/पी0वी0आर0 भरावन में, 25 दिसम्बर को विकास खण्ड हरपालपुर के पायका केन्द्र सतौथा हरपालपुर में तथा 26 दिसम्बर को विकास खण्ड साण्डी के यूनिक क्रीड़ा स्थल निकट पक्षी बिहार साण्डी में आयोजित किये जायेंगें। 

उन्होने बताया कि विकास खण्ड स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, कुश्ती, विधाओ में आयोजित की जायेगी एवं तहसील स्तर के एक विकास खण्ड पर वाॅलीबाल एवं कबड्डी भी आयोजित होगी जिसके विजेता खिलाड़ी ही जनपद स्तर पर प्रतिभाग करेंगे। जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 27 एवं 28 दिसम्बर को स्थानीय स्पोर्टस स्टेडियम, सीतापुर रोड हरदोई में पयर्वेक्षक अधिकारी पी0के0 सिंह की देखरेख में करायी जायेगी। विकास खण्ड स्तरीय प्रतियोगिताओ के पयर्वेक्षक पी0के0 सिंह, पी0के0 मिश्रा तथा जीवाराम वर्मा की देख रेख में सम्पन्न करायी जायेगी।