भारत ने न्यू ज़ीलैण्ड से ‘टी-20 मैच’ की श्रृंखला जीत ली

डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय
(प्रख्यात भाषाविद्-समीक्षक)

डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय-


भारत ने न्यू ज़ीलैण्ड को तीन ‘टी-20’ मैच की श्रृंखला के अन्तिम मैच में ६ रनों से पराजित कर २-१ से वर्तमान श्रृंखला जीत ली है।
उल्लेखनीय है कि तिरुअनन्तपुरम् में वर्षा होने के कारण मैच देर में शुरू हुआ था। इसकारण यह मैच मात्र ८ ओवरों का निर्धारित किया गया था। भारतीय दल ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए, ५ विकेटों पर ६७ रन बनाये थे, जिसके जवाब में न्यू ज़ीलैण्ड-दल ६ विकेटों पर ६१ रन ही बना सका था। भारतीय गेंदबाज़ों का प्रदर्शन शानदार रहा।
जसप्रीत बुम्राह का २ ओवरों में मात्र ९ रन देकर २ विकेटों का लेना और यजुवेन्द्र चहल की कंजूसीभरी गेंदबाज़ी इस मैच को भारत के पक्ष की ओर मोड़ने में सहायक सिद्ध रही। रोहित शर्मा का शानदार कैच लेना और कुलदीप यादव के एक ही ओवर में २ विकेटों का गिरना, हार्दिक पाण्ड्या-द्वारा गेंदबाज़ी छोरवाले विकेटों पर सीधा थ्रो कर रनआउट करना, इस खेल का भारत के पक्ष में निर्णायक सिद्ध हुआ था।
‘मैन ऑव़ द मैच’ और ‘मैन ऑव़ द सीरीज़’ का पुरस्कार जसप्रीत बुम्राह को दिया गया।