कछौना (हरदोई): विकास खंड कछौना की ग्रामसभा बालामऊ के पंचायत घर में विधायक रामपाल वर्मा की उपस्थिति में सैनिक सम्मान समारोह व उज्जवला सिलेन्डर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सैनिक व लोकतंत्र सेेेेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि सैनिक जीवन काफी कठिन है । कठिनतम परिस्थितियों में देश की रक्षा में वीर सैनिक अपना फर्ज अदा करते हैं। ऐसे में देश को योगदान करने वाले पूर्व सैनिकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करते हुए गौरव मिल रहा है।
भाजपा कछौना मंडल अध्यक्ष ब्रह्म कुमार सिंह ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के जीवन में बेहतर बदलाव के लिए महत्वपूर्ण योजना उज्ज्वला शुरू की। पूर्व में महिलाएं चूल्हे से खाना बनाने को मजबूर थीं। चूल्हे के धुएं से उनकी असमय आंखें खराब हो जाती थी और वहीं कई बीमारियों की गिरफ्त में आ जाती थी। महिलाओं की इस पीड़ा को सरकार ने समझा, जिसके तहत सभी पात्र परिवारों के लिये उज्जवला गैस कनेक्शन की सुविधा शुरू की गई। जिसके तहत 125 पात्र परिवारों को क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा द्वारा निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराये गये। क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने अध्यापक सतेंद्र विक्रम सिंह, लोकतंत्र सेनानी स्व. लालता प्रसाद के पुत्र राजपाल, पूर्व सैनिक शिवसागर, पूर्व सैनिक सुरेश के भाई बाबू राम, स्व. राजेश मिश्रा की पत्नी, सैनिक अभिषेक मिश्र के पिता रमेश मिश्र, सैनिक आदित्य के पिता रामकुमार आदि को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी विष्णु दयाल शुक्ला, मंडल अध्यक्ष ब्रम्हकुमार सिंह, ग्राम प्रधान पुत्र गौतम कनौजिया, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय कुमार, मंडल महामंत्री नवीन पटेल, भाजपा युवा कार्यकर्ता शिवम मिश्रा, डॉ० आशीष गुप्ता, किसान मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष रामेंद्र कुमार शुक्ला, जिला विस्तारक सुरेंद्र गुप्ता, नीरज त्रिवेदी, कृष्ण कुमार, सन्दीप, धीरेन्द्र उर्फ संजय, हिमांशु, मजीद, मनोज कुमार सिंह सहित गणमान्य नागरिक व सैकड़ों की संख्या में पुरुष एवं महिलाएं मौजूद थीं।