भाजयुमो के नगर अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, हालत गम्भीर ट्राॅमा सेंटर में भर्ती

हरदोई- सण्डीला में एक मामले में सुलह समझौता कराना भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष को भारी पड़ गया। दबंगों ने जानलेवा हमला करते हुए जमकर पीट दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल नेता को इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है।मामले में 7 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर 5 को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।        

मामला सण्डीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेगमगंज का है। गुरुवार की रात को पार्टी कार्यकर्ता अंकित चौरसिया पुत्र रामपाल चौरसिया व जाहिद पुत्र अब्दुल मजीद निवासी बेगमगंज के बीच सड़क पर बाइक खड़ी करने पर कहासुनी हो गयी थी। इसके बाद विवाद बढ़ गया तो इसी मामले को लेकर बातचीत करने भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्य्क्ष ऋषभ खन्ना अपने साथियों के साथ मौके पर गए और बातचीत का प्रयास किया।          

इसी बीच मामला तूल पकड़ गया और दबंगो ने लाठी डंडे व धारदार हथियार से अचानक हमला कर दिया। हमले ऋषभ खन्ना के सर पर गम्भीर चोट आयी जिससे उनकी हालत गंभीर हो गयी। इसी बीच हमलवार धमकी देकर फरार हो गए।सूचना पाकर भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुँचे और पुलिस को सूचना देकर ऋषभ को सीएचसी में भर्ती कराया जहाँ हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने ट्रामा रिफर कर दिया। दो समुदायों के बीच मामला देखकर पुलिस ने तत्काल पीड़ित की माता की तहरीर पर 7 नामजद व अज्ञात लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज करके 5 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि इस मामले में अब्दुल वाहिद, मो. असगर, मो शाहिद, गुड्डू व मो. लतीफ को जेल भेजा गया है।